Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पिकअप के धक्के से तीन घायल एक वृद्ध की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: चैनपुर ओपी के कठतल गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम सिसवन की ओर से तेज गति में आ रही एक अनियंत्रित पिकअप ने एक वृद्ध सहीत तीन लोगो को रौंदते हुए सीवान के तरफ फरार गया, जिसमें वृद्ध की मौत हो गई.मृत अधेड़ की पहचान कठतल गांव निवासी रामाश्रय यादव उम्र 60 वर्ष के रूप में की गई. जबकि उनके दो परिजन रोहित व सोनू घायल हैं. घटना के बाद आसपास के लोग एवं परिजनों ने आनन-फानन में सीवान के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में घायल यादव को भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान शुक्रवार के मध्य रात्रि में ही उनकी मौत हो गई.

इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने शनिवार की सुबह सीवान सिसवन स्टेट हाईवे 89 पर शव व लकड़ी रख जाम कर दिया. वह अज्ञात वाहन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने व वरीय अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़ गए, सूचना मिलते ही चैनपुर ओपी एएसआई गणेश चौहान स्थानीय मुखिया आनंद कुमार सिंह एवं जिप उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह वह भाकपा माले पूर्व दरौली विधायक अमरनाथ यादव ने घटना स्थल पर पहुंच आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया, वह मुखीया कबीर अंत्येष्टि के तहत पीड़ित परिजनों को तीन हजार व जिप उपाध्यक्ष के पहल पर बीडीओ नीलम ने मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत परिजनों को बीस हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की.

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक रामाश्रय यादव को उनके दो परिजन सड़क के किनारे लघुशंका करा रहे थे कि तेज गति से आ रहे अज्ञात पिकअप ने धक्का मार दिया जिसे तीनों घायलों हो गये,इधर इलाज के दौरान ही यादव की मौत हो गई जबकि रोहित व सोनू खतरे से बाहर है. इधर मृत यादव का एक ही पुत्र उमेश यादव है एवं उनकी पत्नी हीरा देवी का रो रो कर बुरा हाल था, इधर घटना से आहट राजेश्वर यादव, टुनटुन यादव, ब्यास यादव,अवधेश चौहान, केशव यादव सहित दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता ने पिडितो का हर संभव सहयोग करने की बात कही वह परिजनों को ढाढस बढ़ाया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026