परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के मैरवा धाम पर एक दवा दुकान से चोरों ने लगभग ढ़ाई लाख नगद समेत अन्य सामान चुरा लिया। शंकर मेडिकल हाल का ताला तोड़कर चोरों ने ढाई लाख रुपए नगदी और लाख रुपए मूल्य का जेवर चुरा लिया है। मुड़ियारी के प्रेमशंकर सिंह ने इसको लेकर थाने में लिखित शिकायत की है। तीन दिन में दो चोरी को अंजाम देकर चोर पुलिस को चुनौती भी दे रहे हैं। बड़गांव में भी तीन दिन पूर्व रिटायर आरपीएफ जवान के यहां चोरों ने दस लाख का सामान चुरा लिया था।
दवा के दुकानदार प्रेम शंकर ने आवेदन में कहा है कि वह दवा तथा कपड़े की दुकान चलाता है। शनिवार की रात को चोरो ने उनके दुकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर दुकान में रखा कपड़ा और ढाई लाख रुपया चुरा लिया। दुकान में रखा एक महिला कर्मचारी का मंगल सूत्र, एक सोने की चेन भी चुरा ले गये। चोरी की सुचना सुबह में आस पास के लोगों ने दुकान के गेट खुले होने को लेकर दिया। पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग किया है। दुकानदार के शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि पुलिस सूत्रों द्वारा दुकान में रखे ढाई लाख नगदी और सोने के आभूषण को लेकर संदेह जताने की बात बतायी जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…