सिवान में 10 लाख के आभूषण व नकद की लूट में शामिल तीन बदमाश गिरफ्तार

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कदम मोड़ स्थित एक स्वर्ण आभूषण की दुकान में 9 मई की सुबह दो बाइक पर सवार होकर आए पांच नकाबपोश बदमाशों ने दस लाख के जेवरात व दो लाख नकद की लूट की थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन बदमाशों को हथियार एवं लूटे गए जेवरात के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांसोपाली निवासी आदिल, ओरमा निवासी अरबाज एवं प्रवीण कुमार शामिल है। इनके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, तीन गोली, लूटी गए सात चांदी के पायल, दो चांदी की चेन, छह चांदी का बल्ला, एक चांदी का गले का हार, चार चांदी का हाथ पंजा, छह चांदी की बिछिया बरामद किया गया है।

मामले में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि एसडीपीओ फिरोज आलम के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी द्वारा 48 घंटे के अंदर इस घटना का उद्भेदन करते हुए घटना में संलिप्त तीन बदमाशों को अवैध हथियार, गोली तथा लूटी गई जेवरात एवं घटना प्रयुक्त एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश आदिल एवं अबराज का पूर्व का आपराधिक इतिहास रहा है। ये दोनों शस्त्र अधिनियम के कांड में आरोपपत्रित रहे हैं तथा वर्तमान में न्यायिक जमानत पर जेल से बाहर थे।

दोनों पर मुफस्सिल थाना सहित अन्य थानों में प्राथमिकी है। बताया कि आदिल, अरबाज एवं उसके तीन साथी घटना स्थल पर आकर घटना को अंजाम दिए थे। जबकि गिरफ्तार प्रवीण कुमार इस घटना में लाइनर की भूमिका में था। छापेमारी टीम में मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, महादेवा ओपी प्रभारी कुंदन पांडेय, पुअनि राजेश कुमार, पुअनि राकेश कुमार सिंह, पुअनि दीप्ती कुमारी, पीएसआइ शिल्पा कुमारी, शैलेश प्रकाश, चौकीदार अरूण पासवान, चौकीदार क्यामुद्दीन, सिपाही मो. रज्जाक, चालक सिपाही सल्लामुद्दीन अंसारी, सिपाही आशीष कुमार, सिपाही नितीश कुमार शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026