Siwan News

छात्रवृति की जानकारी लेने गए तीन छात्रों को प्रधानाध्यापक सहित तीन शिक्षकों ने छात्रों को की पीटाई

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड क्षेत्र को दोन गांव स्थित दोर्णाचार्य उच्च विद्यालय में गुरुवार को लगभग तीन बजे अपराह्न मे छात्रवृति व पोशाक की राशि को ले पूछने गए छात्रों को ऑफिस में प्रधानाध्यापक सहित तीन शिक्षको द्वारा बन्द कर तीनों विद्यार्थियों पिटाई किया गया। जिसके विरोध में विद्यालय के छात्रों द्वारा बेंच तोड़-फोड़ करते हुए हंगामा किया गया । आक्रोशित छात्रों ने दरौली-मैरवा मुख्य मार्ग को भी जाम कर दिया गया। जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने मौके पर पहुंचे। आक्रोशित छात्रों की मांग थी की प्रधानाध्यापक सहित तीनों शिक्षकों पर करवाई होनी चाहिए। जिसपर थानाध्यक्ष करवाई का आश्वसन देकर छात्रों को समझा-बुझाकर रोड जाम को हटवाया गया। पीड़ित छात्र पीयूष सिंह, राज सिंह, अर्जुन सिंह व गुड्डू यादव ने बताया दसवीं क्लास की अंग्रेजी विषय की जांच परीक्षा हो गई थी मध्याह्न के बाद लगभग तीन बजे हमलोग प्रधानाध्यापक के कार्यालय में पहुंच नौंवी क्लास की पोशाक व छात्रवृति के बारे में पूछने पर प्रधानाध्यापक भोला प्रसाद व दो शिक्षकों ने पिटाई शुरू कर दिया गया। गत जनवरी माह से जब भी प्रधानाध्यापक से छात्रवृति के सम्बन्ध में पूछा जाता था तो बैंक में भेज देने की बात बताई जाती थी। जबकि बैंक में जाने पर बैंक कहता था की अभी नहीं आया है। प्रधानाध्यापक भोला प्रसाद चौरसिया ने इस सम्बंध में बताया कि छात्रों का आरोप बेबुनियाद है। बच्चों को ऑफिस से बाहर जाने के लिए कहा गया। छात्रवृति व पोशाक की राशि को बच्चों का डेटा बनाकर तीन महीना पहले बैंक में भेज दी गई है। बैंक कुछ बच्चों के खाते में भेज दिया है। बैंक की लापरवाही के चलते लेट हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024