Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

तीन ठग धराये, महिलाओं को झांसे में लेकर गहने की करते थे ठगी

एक ठग को लोगों ने की धूनाई, सीवार रेफर

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के एमएच नगर थाने के अरंडा में महिलाओं को झांसे में लेकर गहने ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को लोगों ने गिरफ्तार कर थाने को हवाले कर दिया. जिसमे मिठू, गाजर, टिंकू शामिल है. जो पटना के गया जिले के रहने वाले हैं. फिलहाल सभी हसनपुरा में रहकर खाशकर महिलाओं को अपना शिकार बना रहे है.शनिवार को अरंडा के रफीक अहमद के घर जाकर औरतों से पहले खाना मांग कर खाया.उसके बाद एक ताबीज देकर कहा कि यह ताबीज नहीं पहनोगी तो तुम्हारा पति मर जायेगा. तभी इस पर घर की महिलायें डर कर मंगलसूत्र, कान के बाली व पायल ठग कर चलता बना. इसकी भनक जब आसपास के लोगों को मिली तो लोग उग्र होकर तीनों को पकड़ कर पहले धूनाई कर थाने के हवाले कर दिया. पुलिस ने मिठू को गंभीर चोट लगने के कारण ईलाज के लिये पीएचसी भेज दिया. जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिये सीवान भेज दिया. जबकि दो को हाजत में बंद कर दिया.वहीं उक्त ठगों ने 20 दिन पूर्व अरंडा निवासी अनु देवी पति मनोज साह, उर्मिला देवी पति दिनेश साह के घर आये. पहले महिलाओं से मिट्ठी मिट्ठी बातें कर अपने झांसे में ले लिया.उसके बाद कहा कि दिजिये आपका पायल झार देते है.उसके बाद उसके सोने के मंगलसूत्र व कानबाली निकलवाकर एक कैन में जिसमें पहले से लाल गढ़ा रंग था उसमें रख दिया. कहा कि इसको चूल्हे पर रख दिजिये चार पांच दिन में कंपनी के लोग आकर आपको नया देगें.उसके बाद वे लोग फरार हो गये थे. ठग को पकड़े जाने पर पीड़ित महिल़ाओं ने थाने आकर ठग की पहचान किया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026