हसनपुरा में तीन महिलाओं ने किया लाखों के गहने की ठगी

परवेज अख्तर/सिवान: आज कल हसनपुरा में महिला ठगों द्वारा भोली भाली गांव की महिलाओं की गहने की ठगी कर रही है. जिससे लोग काफी सहमे हुये है. हसनपुरा में एक ही परिवार से बीते बुधवार को तकरीबन एक लाख के गहने की ठगी कर लिया. यह तीन महिलाओं का झूंड है. ठगी महिला एक घर में घुस कर एक ही परिवार के चार पट्टीदारों की महिलाओं से कहा कि हमलोग पुराना समान लेकर नया समान देते हैं. फिर दूसरे दिन आकर एक पुराने समान को लेकर नया समान देकर अपने झांसे में ले लिया. फिर तीसरे दिन फिर आकर नया समान देकर पुराना समान लेकर व फ्रिज वासिंग मशीन का लालच दिया.

इसी बीच घर की महिलाओं ने पांच कान के झुमका, पांच मंगलसूत्र, चार जोड़ी पायल, एक सोने की चेन, 12 पीस कान की बाली दे दिया. उसके बाद महिलाएं यह कह कर चली गयी कल आपको नया सामान तथा फ्रिज कूलर मिलेगा. यह भी बताई की हमलोग सीवन में रहते है. साथ ही एक अच्छी कम्पनी में काम करते हैं. उसके बाद ठग महिलाओं को वापस नहीं आने पर सभी के होश उड़ गये. अपने को ठगे जाने पर घर के पुरुषों से इसकी शिकायत की.तब  लोग उन ठग महिलाओं की तलाश करना शुरु कर दिया.लेकिन नहीं मिल सकी. उनका कहना है कि तीन महिलाओं का एक झूंड है. जो टोकरी लेकर चलती हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026