Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सीवान में गड्ढे में डूबने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के एमएचनगर थाने के लहेजी पंचायत के नरकुल भगत के टोला निवासी ओमप्रकाश यादव की तीन वर्षीय बच्ची शिवानी कुमारी की गड्ढे में डूब जाने से मौत हो गयी। इसकी जानकारी परिजनों को बुधवार देर शाम में हुई। इस घटना के बाद बच्ची के शव का दाह संस्कार कर दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि घर के पीछे फुलवारी में जेसीबी द्वारा खोदे गए गड्ढे में पानी भरा हुआ था। बच्ची गड्ढे की तरफ से जा रही थी, तभी उसका पैर फिसल गया जिससे गढ्ढे में डूब गई। इधर परिजनों ने देर शाम तक बच्ची की काफी खोजबीन की। इसी क्रम में आज सुबह गड्ढे में शव को देखा। बच्ची तीन बहनो में दूसरे नम्बर पर थी। बड़ी बहन एकता पांच वर्ष, दूसरी मृतका व तीसरी अंशिका दो वर्ष है। इस घटना के बाद मां संगीता देवी, दादा सीताराम यादव व अन्य परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। बच्ची का पिता विदेश में मजदूरी का कार्य करता है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024