गुठनी में सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल, एक की हालात नाजुक

परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी-मैरवा मुख्य मार्ग राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 227-ए पर करेजी गांव आरा मशीन के समीप दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गये. घायलों में हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक सवार दरौली थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव के दो युवक तथा पल्सर बाइक सवार यूपी के लार थानाक्षेत्र के भैसही गांव का एक युवक शामिल है. राहगीरों ने बताया कि सड़क पर अचानक दो बाइक चालक नियंत्रण खोकर एक दूसरे में सीधे टकरा गये और मौके पर गिरकर घायल हो गये. घायलों में सुपर स्प्लेंडर सवार दो युवकों को ग्रामीणों ने तुरंत धनौती स्थित निजी अस्पताल में पहुंचाया. मगर वहां से मैरवा रेफरल अस्पताल भेज दिया गया.

इन दोनों युवकों के बारे में संवाद प्रेषण तक इतना ही पता चला कि दरौली थानाक्षेत्र के अमरपुर गांव के रहने वाले हैं. वही पल्सर सवार युवक यूपी के लार थाना क्षेत्र के भैसही गांव निवासी राजकिशोर कुशवाहा का पुत्र रवि कुशवाहा बताया जाता है. रवि कुशवाहा को उसके परिजन मौके पर पहुंच कर अपने साधन से गुठनी पीएचसी लाये और यहां से रेफर करने के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज लेकर चले गये. मौके पर पहुंची गुठनी पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को अपने कब्जे में लेकर पास स्थित आरा मशीन संचालक को जिम्मेनामा पर सौंप दिया.

45 मिनट तक सड़क पर टूटा पैर लेकर कराहता रहा घायल युवक

सड़क दुर्घटना के समय सड़क पर काफी देर तक घायलों के पड़े रहने की समस्यायें बढ़ती जा रही है. कोई भी व्यक्ति समय से अस्पताल पहुंचाने के बजाय दर्शक बने रहने में अपनी शान समझ रहा है. सोमवार को गुठनी मैरवा मुख्य मार्ग पर हुयी सड़क दुर्घटना में में घायल युवक करीब 45 मिनट सड़क पर टूटा पैर लेकर कराहता रहा और रक्तस्राव होता रहा. मगर उसे समय से कोई अस्पताल नहीं पहुंचाया. राहगीरों ने घायल युवक का मोबाईल लेकर उसके घर यूपी में फोन किया और वहां से पहुंचे परिजन अपनी बोलेरो में लेकर गुठनी पीएचसी पहुंचे और फिर गोरखपुर लेकर गये.

मौके पर मौजूद कई राहगीरों ने कहा कि लोगों को घायल के जीवन का परवाह नहीं है. लेकिन उसके बाइक की परवाह है. राहगीरों ने पत्रकारों से कहा कि आप अखबार में इस बात को जरूर प्रकाशित करे कि पहले दुर्घटना में घायल व्यक्ति के जीवन को बचाने में समय से सहयोग करें. फिर उसके वाहन को. वरीय चिकित्सकों का मानना है कि दुर्घटना के समय घायल का समुचित प्राथमिक ईलाज ही उसका फ्यूचर तय करता है. अतः प्राथमिक उपचार को गंभीरता से ले और घायलों की मदद करे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024