सिवान से लापता तीनों युवकों का गला दबा की हत्या, फिर शव को टुकड़ों में काट कर नदी में फेंका

  • संदीप ने खोला पुलिस के समक्ष अयूब का नाम
  • स्वजनों को 58 दिनों से लापता तीनों युवक की थी तलाश

✍️ परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान जिले के तीन युवकों को अगवा कर उनको ठिकाना लगाने के आरोप में जिला पुलिस और एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार कुख्यात अयूब खान की सोमवार की शाम पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में पेशी कराई। पेशी के पूर्व अयूब खान की कोरोना जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट निगेटिव और कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके पूर्व पूछताछ के क्रम में अयूब खान ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह स्वीकार करते हुए बताया है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर तीनों युवकों की हत्या कराई है। हत्या के बाद उनके शव को काट कर नदी में फेंक दिया गया। मामले में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सात नवंबर को तीन युवक क्रमश: विशाल सिंह,अंशु सिंह,एवं इनके चालक प्रमेंद्र यादव के अपहरण के संबंध में विशाल सिंह की मां सुनिता सिंह के लिखित आवेदन के अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इस कांड के उद्भेदन हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया। था। इस कांड में अयूब खान का नाम आने के बाद एसटीएफ की मदद से उसे गिरफ्तार किया गया।पूछताछ के क्रम में उसने स्वीकार किया कि अपने अन्य साथियों के साथ अगवा विशाल सिंह,अंशु सिंह एवं इनके चालक प्रमेंद्र यादव को उक्त दिन ही बड़हरिया थाना क्षेत्र के बीबी के बंगरा गांव से धोखा से चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद गाड़ी में तीनों की हत्या गला में गमछा से कसकर कर दी गई और इनके शव को टुकड़ा-टुकड़ा कर सिसवन थाना क्षेत्र के सरयू नदी के साईंपुर तिन मुहानी घाट पर कपड़ा,जूता सहित फेंक दिया गया।

संदीप ने खोला पुलिस के समक्ष अयूब का नाम

जांच टीम ने विशाल के दोस्त संदीप कुमार की संलिप्तता पाते हुए उसे गिरफ्तार कर 23 नवंबर को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया था।संदीप ने पुलिस के समक्ष यह बयान दिया था कि अयूब खान उर्फ बड़े भाई के इशारे पर तीनों को बड़हरिया लेकर गया था।जहां तीनों को ठिकाना लगाने की बात अयूब खान ने कही थी।इसके बाद मैं वापस आ गया था।कांड में प्रयुक्त दो गाड़ी बरामद एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ़्तार अयूब खान की निशानदेही पर इस घटना में प्रयुक्त एक सफारी और एक बोलेरो गाड़ी तथा नदी किनारे छुपा कर रखे दो धारदार हथियार (लोहे का दाब) बरामद किया गया।

स्वजनों को 58 दिनों से लापता तीनों युवक की थी तलाश

नगर थाना क्षेत्र के रामनगर आंदर ढाला,हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर और जीरादेई के भलुआ के निवासी युवक पिछले 58 दिनों से लापता थे। इनका अभी तक कुछ भी पता नहीं चला है। लेकिन गिरफ्तार अयुब ने जो पुलिस के समक्ष बयान दिया हैं उसमें लापता तीनों युवकों की हत्या कर नदी में डाल देने की बात स्वीकार की हैं। ऐसे में स्वजनों को तीनों युवकों का शव भी देखने का नसीब नहीं हुआ। स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं। स्वजनों का कहना हैं मेरे लड़कों को कही से भी पुलिस लेकर आए। हमलोग अपने लड़कों को घर आने की राह देखे रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024