पटना: मुजफ्फरपुर में बाइक से लहरिया कट मारते हुए तीन युवक अस्पताल पहुंच गए। घटना कांटी थाना क्षेत्र की है। इस घटना में दो बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार तीन युवकों का गंभीर हालत में एसकेएमसीएच में इलाज कराया जा रहा है। कांटी पुलिस ने दोनों बाइक को जप्त कर लिया है।
पुलिस ने दोनो बाइक को किया जब्त
कांटी थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने बताया के कांटी ओवर ब्रिज पर तीन बाइक सवार युवकों के घायल पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर गश्ती दल को भेजा गया और तीनों घायलों को कांटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचा दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है। उनकी पहचान चकिया के राजीव कुमार, बोचहां के अमरेश कुमार और मीनापुर के चंदन कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया सुबह में सड़क खाली थी। एक पल्सर पर दो युवक सवार थे उनके साथ एक बुलेट सवार युवक चल रहा था। दोनों लहरिया कट मारते हुए एक-दूसरे को पछाड़ने के मकसद से बहुत तेज गति से बाइक चला रहे थे। अचानक दोनों बाइक आपस में टकरा गई और उस पर सवार तीनों लड़के बीच सड़क पर गिर गए और बुरी तरह से जख्मी हो गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…