परवेज अख्तर/सिवान :- शहर के शेख मोहल्ला में शोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ईद मिलन के मौके पर उस्ताद शायर कमर सिवानी की अध्यक्षता में गैर तरही मुशायरा का आयोजन किया गया। सबसे पहले मुशायरे में कोरोना महामारी से बचने के लिए आवाम से शोशल डिस्नसिंग का पालन करने व घरों से कम निकलने की अपील की गई। अपना कलाम पेश करते हुवे कमर सिवानी ने कहा कि रंजो आलामो गम के मारो का, बंद दरवाजा खटखटा के गई। सफीर मखदुमि ने कहा कि सितमगरो पे कोई मेहरबां नही होता, गुलाब पत्थरो के दरम्यां नही होता।
राज सिवानी ने कहा कि भरपूर रंगों नूर लुटाना तो था मगर, एक रोज जश्ने ईद मनाए तो क्या किये। फारुक सिवानी ने अपनी रचना पढ़ी जब तक के तुम्हारी दीद नही, ए दोस्त हमारी ईद नही। कैश गोपालपुरी ने कहा कि दौलत कदो में बैठी थी फूलों की सेज पर, मुफ़लिस के घर मे आशु बहा कर चली गई। और अंत मे जाहिद सिवानी ने अपना कलाम पढ़ मुशायरे का समापन किया। कहा कि जबसे बदला है ज़ेहन का मौसम, हर जुबां का पयाम बदला है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…