मैरवा

मैरवा-सिवान मुख्य मार्ग पर तीसरे दिन भी लगा जाम, ट्रक चालकों ने किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान :- सिवान- मैरवा मुख्य पथ पर तीन दिनों से जाम में फंसे ट्रक चालकों के सब्र का बांध गुरुवार को टूट गया और वे तितरा के पास सरकार, प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना था कि मंगलवार को मुख्यमार्ग के तितरा के समीप सड़क पर बने गड्ढे में दो ट्रक फंस जाने के कारण सड़क पर जाम लग गया है। तीन दिनों से जाम की समस्या बनी हुई है, लेकिन अभी तक प्रशासन ने सुध नहीं ली है और ना हीं कोई जनप्रतिनिधि यहां आया है। हरियाणा से मुजफ्फरपुर जा रहे एक ट्रक चालक ने बताया कि करीब 20 घंटों से जाम में फंसा हूं, लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक जाम से निजात दिलाने के लिए कोई कारगर पहल नहीं की गई।

वहीं लखनऊ से सिवान जा रहे एक ट्रक चालक ने बताया कि जाम में फंस गया हूं और खाने के लिए भी कुछ नहीं है। लॉकडाउन की वजह से सारी दुकानें बंद पड़ी हुई हैं। ज्ञात हो कि सिवान -मैरवा मुख्य मार्ग पर तीन दिनों से जाम लगा हुआ है। इस कारण लोग हलकान हैं। इस संबंध में ठेकेदार वीरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सड़क मरम्मत का जिम्मा मुझे मिला है। टूटी हुई सड़कों पर मटेरियल गिराने का काम जारी है। जल्द ही सड़क को दुरुस्त कर लिया जाएगा।

कहते हैं जनप्रतिनिधि 

इस संबंध में सांसद कविता सिंह ने कहा कि सड़क निर्माण का टेंडर हो चुका है। सड़क पर बने गड्ढे को भरने के लिए ठेकेदार तथा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। जल्द ही सड़क का निर्माण हो जाएगा। वहीं विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि ठेकेदार द्वारा सड़क पर बने गड्ढ़ों में मटेरियल गिरा कर बनाया जा रहा है। जल्द ही जाम से निजात मिलेगा।

क्या कहते हैं एसडीओ

ठेकेदार को निर्देश दे दिया गया है। जहां भी सड़क में गड्ढे हैं वहां मटेरियल गिरा कर सड़क को ठीक करें। जल्द ही सड़क ठीक हो जाएगी। जिससे जाम से निजात मिलेगी।

रामबाबू बैठा, एसडीओ

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026