Categories: पटना

आरोपी को पकड़ने के लिये पुलिस ने FIR करने वाले से ही गाड़ी में भरवा लिया 5 हजार का डीजल, SSP ने दिया जांच का आदेश

पटना: गया पुलिस के कारनामे एक से बढ़कर एक हैं। यहां की पुलिस आरोपी को पकड़वाने के लिए वादी से पुलिस की गाड़ी में हजारों रुपए की तेल भरवाती है और फिर उसे पकड़ती है। फतेहपुर थानाध्यक्ष और IO द्वारा किया गया यह सनसनीखेज कारनामा पेट्रोल पंप के CCTV कैमरे में कैद हो गया है, जो खाकी के असली चेहरे को बड़े ही सलीके से उजागर कर रहा है। पीड़ित ने संबंधित मामले की लिखित शिकायत DGP और SSP से की है। सूत्रों का कहना है- ‘संबंधित मामले की जांच ASP मनीष कुमार को दी गई है।

फतेहपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव की एक महिला की हत्या 25 अक्तूबर 2020 को हुई थी। उस हत्या के आरोपी मिथिलेश सिंह बनाए गए हैं। मिथिलेश की गिरफ्तारी बीते एक वर्ष से नहीं हो सकी थी। इधर, मृतका का लड़का विपुल सिंह पुलिस से लगातार संपर्क कर आरोपी को अरेस्ट करने की मांग कर रहा था, लेकिन पुलिस मामले को टाल मटोल लगातार कर रही थी। इधर, मृतक के लड़का का कहना है- ‘बीती 21 सितंबर को थानाध्यक्ष फतपुर मनोज राम व केश के IO खालिद हुसैन ने फोन किया और संबंधित केस के आरोप को गिरफ्तार करने की बात कही।’

फतेहपुर पुलिस के साथ रात के अंधेरे में बोधगया थाना क्षेत्र के ग्राम मौनिया में जाकर छापेमारी कराई और आरोपी मिथिलेश सिंह पकड़ा भी गया, लेकिन शाबाशी देने के बजाए दोनों अधिकारियों ने पुलिस की गाड़ी में पांच हजार रुपए का डीजल भरवाने की बात कही। इसके बाद पीड़ित ने कहा- ‘हमारी मां मारी गई, पिता किसान हैं। किसी तरह पढ़ाई-लिखाई कर रहा हूं। पांच हजार रुपए का तेल कहां से भरवा दूं। इस पर दोनों पुलिस अधिकारी मेरे साथ गाली-गलौज करने लगे और पिटाई करने पर भी ऊतारु हो गए।’

डर से पुलिस की गाड़ी में पे फोन के माध्यम से फतेहपुर रोड स्थित बृजमोहन फ्यूल पर जाकर 4,778 रुपए का तेल भरवा दिया। यह पूरी घटना CCTV में कैद भी हो गई है। यही नहीं कोर्ट में आरोपी को पेश करने के लिए 5,000 रुपए भी लिए। साथ ही में धमकी भी दी कि यदि नहीं दोगे तो केस खराब कर देंगे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024