परवेज़ अख्तर/सिवान : अखंड सौभाग्य की कामना से आज सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखेंगी। चंद्रदर्शन के बाद सुहागिनें पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोलेंगी। करवा चौथ के चलते बाजारों में बुधवार को दिनभर काफी रौनक रही।
करवा चौथ पर महिलाएं सज-संवरकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर चंद्रमा से अखंड सौभाग्य की कामना करेंगी। बुधवार को शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में करवा चौथ को लेकर कपड़े की दुकानों से लेकर जनरल स्टोर्स पर महिलाओं की भीड़ लगी रही। बाजार में इस पर्व का उत्साह करवों आदि की खरीदारी के रूप में देखने मिला। उन्होंने पूजन सामग्री व विभिन्न प्रकार के सौंदर्य सामग्री सहित सराफा व साड़ी की जमकर खरीददारी की। दूसरी ओर फल-फूल, माला के साथ ही चूड़ी, बिंदी, कंगन, सिंदूर सहित चलनी, मिट्टी और पीतल के करवा सहित पूजा के लिए उपयोग में आने वाले अन्य सामग्री की काफी खरीदारी की गई। पर्व के चलते फल और फूल के दामों में काफी वृद्धि होने के बाद भी इसकी खरीदारी में कोई कमी देखने को नहीं मिली।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…