Categories: पटना

ट्रैक्टर एजेंसी के मालिक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

गया: बदमाशों ने पावर ट्रैक्टर एजेंसी के मालिक की गोली मार हत्या कर दी गई है। हत्या की वारदात को अंजाम मोहनपुर थाना क्षेत्र में दिया गया है। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर एजेंसी मालिक शनिवार से ही लापता था। रविवार को उसका शव मिला है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक अमित सिद्धार्थपुरी कॉलेनी में रहते थे और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फतेहपुर रोड में ग्रीन फील्ड स्कूल के पास उनका पावर ट्रैक्टर की एजेंसी थी। अमित कल से ही लापता था। परिजनों ने रातभर खोजबीन की और मुफस्सिल पुलिस की भी पूरे मामले की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने इस पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। रविवार को अमित का शव मोहनपुर थाना क्षेत्र में मिला है। साथ ही अमित की बाइक समेत अन्य सामान भी घटना स्थल से मिले हैं।

मृतक के परिजनों ने बताया कि अमित का एजेंसी के पार्टनर से कुछ दिन पहले विवाद हुआ था और कल अमित के गायब होने की जानकारी पार्टनर से की गई थी तो उसने सुबह तक अमित के सकुशल वापस लौट जाने की बात कही थी, लेकिन सुबह से पहले देर रात ही उसकी गोली मार हत्या कर दी गई। परिजन की शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है। वहीं इस हत्या के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026