Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

40 लाख से जंक्शन के तीनों प्लेटफॉर्म का होगा विस्तार

परवेज अख्तर/सिवान : जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या एक, दो व तीन के विस्तारीकरण तथा करछुई हॉल्ट स्टेशन पर पहले पैदल उपरिगामी पुल के निर्माण हेतु गुरुवार को प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बने मंच से सांसद ओम प्रकाश यादव , वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम जयेंद्र कुमार सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप ने शिलान्यास किया। शिलान्यास के दौरान सांसद ओम प्रकाश यादव ने बताया कि जब से देश में भाजपा की सरकार बनी है तब से गरीबों का कल्याण हुआ है हर घर विकास हुआ है। जंक्शन के तीनों प्लेटफार्म का विस्तार होगा, जिससे यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ने व उतरने में आसानी होगी। वहीं करछुई हॉल्ट स्टेशन को पार करते समय एक किसान की मौत हो गई थी, इसके बाद मैंने रेल मंत्री से बात कर करछुई हॉल्ट स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण करने का आदेश पास करवाया। अब पुल के बन जाने से वहां के लोगों को प्लेटफार्म पार करने में आसानी होगी। वरिष्ठ मंडल इंजीनियर जयेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ओवर ब्रिज के निर्माण में 1.6 करोड़ की लागत व प्लेटफॉर्म के विस्तार में 40 लाख की लागत आएगी। तीनों प्लेटफॉर्म की लंबाई ट्रेनों में लगने वाली 26 कोच के कारण बढ़ाई जा रही है। पांच नंबर प्लेटफॉर्म दो माह के अंदर चालू हो जाएगा। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामाकांत पाठक, सांसद प्रतिनिधि गीताबिहारी सहाय,स्टेशन अधीक्षक एमएम पांडेय, सीनियर एडीईएन विपिन यादव, आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह, डीसीआई गणेश यादव, सीएचआई कमलेश कुमार,शेर खान, आइओडब्ल्यू राकेश कुमार, आइओडब्लू अरविंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026