परवेज अख्तर/सिवान : जिले के रघुनाथपुर प्रखंड स्थित बडुआ नवादा गांव में शुक्रवार को दोपहर में गेहूं के दवनी करते समय ट्रैक्टर की इंजन से निकली चिंगारी से से आग लगने से दो एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। खेतों में रखे फसल में आग लगने के कारण ट्रैक्टर भी जलकर खाक हो गया। आग की लपटों को देख वहां मौजूद किसान और मजदूर भाग खड़े हुए। काम कर रहे मजदूरों के अनुसार आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दो एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गईं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशामक विभाग के साथ स्थानीय थाना को दी। सूचना पर दो अग्निश्मन गाड़ियां पहुंची लेकिन तब तक सभी गेहूं के बोझा जलकर राख हो गए थे। इस घटना के बाद किसानों का रो-रोकर बुरा हाल था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…