Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई, पुलिस नदारत

राजेंद्र चौक,नाखाश चौक पर भिषण जाम

प्रवेज़ अख्तर/महाराजगंज/सीवान- इंटरमीडिएट परीक्षा छ: फरवरी से प्रारंभ हो चुकी है, जिसको लेकर परीक्षार्थियों अभिभावकों का शहर में आना और शहर में भीषण जाम से जूझना आम बात हो गई है। विदित हो कि शहर में कुल 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं कुल 9402 परीक्षार्थियों की परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर चल रही है। ऐसी परिस्थिति में प्रशासन को ट्रैफिक व्यवस्था पर पहले से ही नजर रखनी चाहिए थी। बुधवार सुबह 8:00 बजे से ही शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर भीषण जाम लग गया। शहर के राजेंद्र चौक पर जाम की ऐसी भीषण समस्या उत्पन्न हुई कि परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचने को लेकर विद्यार्थी घबरा से गए थे, वही अभिभावक घबराए हुए थे कि उनके बच्चे परीक्षा केंद्रों पर समय से नहीं पहुंच पाएंगे। जबकि पुलिस प्रशासन को राजेंद्र चौक पर मुस्तैदी से जाम को नियंत्रित करने के लिए कार्य करना था और पुलिस नदारत रही कोई पुलिस व्यवस्था राजेंद्र चौक पर नहीं थी। आस-पड़ोस के दुकानदारों की मदद से जाम को हटवाया गया तब जाकर विद्यार्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे।

परीक्षा को ले दिन भर दौड़ती रही प्रशासन की गाड़ियां

शहर में कुल सात परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुए इंटरमीडिएट साइंस और आर्ट की परीक्षा को लेकर दिनभर प्रशासन की गाड़ी विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दौड़ती रही। ज्ञात हो कि मंगलवार को हुए जीव विज्ञान की परीक्षा में कदाचार में संलिप्त तीन परीक्षा केंद्रों से कुल 10 परीक्षार्थियों को कदाचार में संलिप्तता के आधार पर परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया। वहीं कुल 59 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित पाए गए हैं । नकल पर नकेल कसने को लेकर प्रशासन तत्पर दिखी। वहीं प्रशासन के कड़े रुख को देख कर परीक्षार्थी समेत अभिभावक भी अलर्ट रहें। शहर के सभी परीक्षा केंद्रों पर मेन गेट पर ही टेंट गिरा कर परीक्षार्थियों कि पूरी तलाशी लेने के बाद ही परीक्षा कक्ष में जाने दिया जा रहा है । कदाचार किसी भी सूरत में नहीं होने देना है को लेकर वीक्षक भी अलर्ट हैं।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026