✍️परवेज अख्तर/सिवान:पूर्वोत्तर रेलवे दारौंदा जंक्शन के पश्चिमी रेलवे फाटक 78 बी एंव स्टेशन के बीच डाउन रेलवे ट्रैक पर माल गाड़ी का इंजन फेल होने से करीब ढाई घंटे तक यातायात बाधित रहा। बताया जाता है कि सिवान से छपरा की तरफ जा रही मालगाड़ी का इंजन फेल होने से वह सुबह 8.20 बजे से 10.40 तक खड़ी रही। दारौंदा सहायक स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि सिवान से एक इंजन को लाया गया।
इसके बाद माल गाड़ी आगे बढ़ी। उन्होंने बताया कि इस दौरान इस तीन तीन ट्रेन सिवान सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकी हुई थी। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 05242 फुलवरिया सवारी गाड़ी, 05444 में मऊ – छपरा सवारी गाड़ी एवं गोरखपुर हटिया मौर्य एक्सप्रेस 15028 सिवान स्टेशन पर खड़ी थी। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानियां से जूझना पड़ा है। दारौंदा जंक्शन के पश्चिमी रेलवे फाटक 78 बी बंद रहने के कारण करीब दो घंटे बीस मिनट तक यातायात बाधित रहा। दारौंदा- महाराजगंज मुख्य सड़क पर यातायात ठप रहा। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…