Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सरयू नदी पर पीपा पुल के सहारे आवागमन पुन: चालू, बिहार व यूपी के बीच आवगमन शुरू

परवेज अख्तर/सिवान : दरौली सरयू नदी पर बने पीपापुल के सहारे शनिवार को पुन: आवागमन फिर से शुरू हो गया। इससे बिहार के सिवान जिले के दक्षिणाखंड एवं यूपी के सीमावर्ती गांवों के लोगों द्वारा एक-दूसरे के तरफ आना-जाना शुरू हो गया। बिहार एवं यूपी के सीमावर्ती लोग आवागमन को ले राहत महसूस कर रहे हैं। यह पीपा पुल बिहार एवं यूपी के सीमावर्ती लोगों के लिए लाइफ लाइन है। इस पीपा पुल के सहारे दोनों प्रदेशों के लोगों के लिए आने-जाने के लिए 10 से 50 किलोमीटर की दूरी असानी पूर्वक तय करते हैं, वहीं जब पीपा पुल हटा दिया जाता है तो 10 से 50 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए 150 से 200 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। जानकारी है कि विगत 20 दिनों से सरयू नदी में लगातार हो रही जल स्तर में वृद्धि एवं गत तीन मई को आई तेज आंधी एवं पानी से नदी की धारा में तेज बहाव होने से पीपा पुल ध्वस्त हो गया, जिससे बिहार एवं यूपी के बीच आवागमन बंद हो गया। यूपी के पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा पीपा पुल की मरम्मत के लगभग 10 दिन बाद दुबारा पीपा पुल से आवगमन चालू हो गया, हालांकि लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासन द्वारा पीपा पुल को सील कर दिया गया है, इस कारण इस पुल पर रविवार की सुबह से शाम तक आवागमन पूरी तरह ठप रहेगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026