Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

शहर में लॉक हो गई ट्रैफिक व्यवस्था, लोगों के छूट रहे पसीने

परवेज अख्तर/सिवान :-शहर में पिछले एक सप्ताह से जाम के कारण लोगों को फजीहत झेलनी पड़ रही है। अस्पताल मोड़ से बबुनिया मोड़ तक मुख्य सड़क का निर्माण कार्य को लेकर अस्पताल मोड़ के पास मुख्य सड़क को ब्लॉक कर दिया गया है। इस कारण हॉस्पिटल की तरफ आने जाने वाले लोगों को घूम कर गांधी मैदान के रास्ते आना जाना करना पड़ रहा है। इस कारण लोगों को चंद मिनट की दूरी के लिए घंटों जाम में फंस कर फजीहत झेलनी पड़ रही है। जिले की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।

गांवों से तीखी धूप में पसीने से तरबतर होकर शहर में आ रहे लोग घंटों जाम में फंस कर फजीहत झेल रहे हैं। सुबह से घर से निकले लोग दोपहर तक शहर की सड़कों पर जाम में फंस कर अपने आप को कोरोना से भयभीत महसूस कर रहे हैं। शहर की कोई सड़क ऐसी नहीं है जहां जाम का नजारा आम नहीं है। वहीं जिला पुलिस भी जाम को बढ़ता देख शारीरिक दूरी का पालन कर लोगों को राम भरोसे छोड़ दे रही है। ऐसे में कोरोना के संक्रमण के फैलाव का डर पूरी तरह से बना हुआ है। शहर में लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था भी पूरी तरह से फेल साबित हुई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024