दर्दनाक हादसा: नासिक में ऑक्सीजन टैंकर लीक होने से रुकी सप्लाई, 22 लोगों की मौत

नासिक: देश में कोरोना वायरस महामारी की वजह से उपजे ऑक्सीजन संकट के बीच बुरी तरह प्रभावित राज्य महाराष्ट्र से एक बेहद दर्दनाक खबर मिली है। महाराष्ट्र के नासिक में डॉ. जाकिर हुसैन अस्पताल के बाहर ऑक्सीजन टैंकर लीक होने से 22 लोगों ने दम तोड़ दिया। लीकेज के कारण अस्पताल में 30 मिनट तक ऑक्सीजन सप्लाई बाधित रही। इसके कारण वेंटिलेटर पर रखे गए 22 मरीजों की मौत हो गई। खबरों के मुताबिक, अभी कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि संभवतः ऑक्सीजन सप्लाई में आई रुकावट की वजह से इन मरीजों की मौत हुई है।

जिला कलेक्टर के मुताबिक, इस हादसे में मरने वालों की संख्या अब 22 हो गई है। बता दें कि पहले हादसे में 11 लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली थी। खबर के मुताबिक, अस्पताल में करीब 171 मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही है। मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई है और बचाव कार्य जारी है। महाराष्ट्र के एक अन्य मंत्री डॉक्टर राजेंद्र शिंगणे ने हादसे को लेकर कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हमें 11 लोगों की मौत के बारे में पता लगा है। हम विस्तृत रिपोर्ट पाने की कोशिश कर रहे हैं। हमने जांच के भी आदेश दे दिए हैं। हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार होगा उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।’

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताय, ‘टैंकर के वॉल्व्स में खराबी के चलते इतनी बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन का रिसाव हुआ। यह निश्चित है कि अस्पताल पर इसका असर जरूर हुआ होगा लेकिन हमें अभी और जानकारी हासिल करनी है। पूरी जानकारी मिलने के बाद हम प्रेस नोट जारी करेंगे।नासिक के डिविजनल कमिश्नर राधाकृष्ण गामे ने कहा, ”यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना सुबह 10 बजे हुई, जब ऑक्सीजन टैंक में खराबी आ गई। अस्पताल प्रशासन ने कुछ मरीजों को शिफ्ट किया, फिर भी ऑक्सीजन प्रेशर कम होने की वजह से 22 मरीजों की मौत हो गई। घटना के बाद मरीजों के रिश्तेदार वार्ड में घुस गए और हंगामा करने लगे। इससे स्थिति को बहाल करने में समय लगा। बता दें कि महाराष्ट्र देशभर में कोरोना की सबसे बुरी मार झेल रहा है। यहां हर दिन कोरोना वायरस के 50 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिल रहे हैं तो वहीं सैकड़ों लोगों की जान भी जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026