हसनपुरा में चार पंचायतों के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित सभागार भवन में सोमवार को तीसरे फेज के 4 पंचायतों के नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों ( वार्ड सदस्यों ) का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। जहां हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के मन्द्रपाली पंचायत के 12, पकड़ी के 15, रजनपुरा के 12 व हरपुर कोटवा के 12 सहित कुल 51 नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों को प्रशिक्षक ट्रेनर बलिंद्र पंडित, प्रमोद कुमार, इरशाद हुसैन, विकास कुमार यादव एवं मोहम्मद इरफान के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान ट्रेनरों ने उपस्थित ग्राम पंचायत सदस्यों को वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के दायित्व एवं मुख्यमंत्री पेयजल योजना का रख-रखाव, लघु मरम्मत एवं वृहद मरम्मत कार्य, प्रखंड अनुश्रवण एजेंसी का चयन सहित कई अन्य आवश्यक जानकारी दी गई। मौके पर लेखापाल अमरनाथ कुमार, ऋषिकेश भारती, प्रखंड कार्यपालक सहायक विकास कुमार सिंह के अलावे संबंधित पंचायतों के वार्ड सदस्य उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026