हुसैनगंज में धमाके के साथ फटा ट्रांसफार्मर, चारों तरफ फैल गई आग

  • ट्रांसफार्मर से खौलता हुआ तेल बाहर निकला और किराना दुकान में लग गई आग
  • लोगों ने भागकर बचाई जान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार की दोपहर ट्रांसफार्मर फटने के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. इसके बाद बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने भाग कर अपनी जान बचायी. घटना इतना भयावह था कि ट्रांसफार्मर के ब्लास्ट होने के तकरीबन दो घंटे तक चारों तरफ आग ही आग दिखाई पड़ रहा था. इस घटना में एक किराना दुकान जल गया. जिसमें लाखों रुपये की क्षति बताई जा रही है.घटना के संबंध में हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय के रहने वाले किराना एंड जनरल स्टोर के दुकानदार नुरुल होदा ने बताया कि गुरुवार की दोपहर वह अपने दुकान पर बैठे हुए थे. उनके दुकान के बगल में लगे ट्रांसफार्मर से तेल का रिसाव हो रहा था. भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर से अजीब आवाज निकल रहे थे. इसी दौरान एक जोरदार धमाका हुआ और ट्रांसफार्मर का तेल उड़कर जिन-जिन जगहों पर पडा वहां आग लग गई. इसके बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. सभी लोग इधर-उधर भागते नजर आए. उन्होंने में अंदर की तरफ बैठे थे. ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट होते ही पहला तेल उनके दुकान के सामने आकर गिरा जिसके बाद उनके दुकान में आग लग गई. वह किसी तरह से अपने दुकान से बाहर निकले और वहां से भागे. इसके बाद स्थानीय लोगों के घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि इस दौरान उनके दुकान में रखे सिर्फ, कोल्ड ड्रिंक, चावल आदि कई सामान जलकर राख हो गए.

बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ हादसा

घटना का आंखों देखा हाल बता रहे प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से ट्रांसफार्मर के टंकी से तेल का रिसाव हो रहा था. बिजली विभाग को भी इसके बारे में जानकारी था. इसके बावजूद भी विभाग के कर्मचारी ट्रांसफार्मर की मरम्मत नहीं किए. गुरुवार को ओवरलोडिंग के दौरान जोरदार धमाका हो गया. हालांकि गनीमत यही रहेगी जिस समय ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हुआ उस समय कोई भी व्यक्ति ट्रांसफार्मर के इर्द-गिर्द खड़ा नहीं था. नहीं तो जिस तरह ट्रांसफार्मर से खोलते हुए तेल बाहर निकले और आग लग गया. इस बीच इस इंसान के ऊपर पड़ा होता तो जाने जा सकती थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026