सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले के डुमरा-पुनौरा रोड पर मधुबन में शुक्रवार दोपहर बालू लदा हुआ एक ट्रक पलट जाने से तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक सूचना के अनुसार सड़क के किनारे बनी झोपड़ी में आठ बच्चे खेल रहे थे। इस बीच बालू लदा ट्रक अचानक पलट गया। इस हादसे में सभी बच्चे बालू लदे ट्रक के नीचे आ गए। क्रेन और जेसीबी की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया।
तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारियों के देर से पहुंचने पर लोग भड़क गए और सड़क जामकर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन कर रहे लोग मौके पर डीएम सहित अन्य अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…