Categories: पटना

सुपौल में दर्दनाक हादसा, सिंहेश्वर स्थान जा रहे 3 लोगों को बेलगाम ट्रक ने कुचला, बाइक सवार 2 की मौत

पटना: सिंहेश्वर स्थान पूजा करने जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्र व एक रिश्तेदार को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से कुचल दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही जान चली गयी। यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के एनएच 327 ई पर लक्ष्मीनियां महादलित टोला के पास हुआ। मृतकों में सुगालाल चौपाल (65) और उनके पुत्र का साला अजय कुमार (23) शामिल हैं। जबकि गंभीर रूप से घायल दिनेश चौपाल (25) को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।

अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के जय नगर निवासी सुगालाल चौपाल अपने पुत्र दिनेश के साथ पूजा करने के लिए सिंहेश्वर स्थान जा रहे थे। बाइक पर दिनेश का साला त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र की महेशवा पंचायत के पकड़ी गांव का अजय भी बैठा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लक्ष्मीनियां महादलित टोला के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी। उसके बाद बाइक असंतुलित हो गई और तीनों सड़क पर गिर गए।

ट्रक चालक उन्हें रौंदते हुए भाग निकला। हादसे में दो की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं घायल को पुलिस ने अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। लोगों ने कहा कि ट्रक ओवरलोड था। उस पर हरे रंग का एक तिरपाल लगा हुआ था। कुछ युवकों ने बाइक से ट्रक का पीछा भी किया लेकिन चालक ट्रक लेकर भाग निकला। त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ट्रक की खोजबीन कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024