Categories: पटना

युवक के पागलपन को प्यार समझ कर ली शादी, तीन दिन बाद पता चला लड़का सच में पागल है

पटना: शादी से पहले वह युवती के पीछे पीछे पागलों की तरह घूमता था, जैसा कि आमतौर के प्रेम कहानी में होता है। युवती इसे पागलपंती को प्यार समझने लगी। धूमधाम से दोंनों की शादी हुई। लेकिन शादी के तीन दिन बाद यह राज खुला कि युवक के जिस प्यार को वह पागलपन समझ रही थी। वह युवक सच में पागल ही है और हालत यहां तक पहुंच चुका है कि युवक को पागलखाने में भर्ती कराना पड़ गया। अब इस घटना के बाद युवती महिला थाने में पहुंची है, जहां उसने तलाक दिलाने की गुहार लगाई है। वहीं नई नवेली दुल्हन के इस मांग को लेकर पुलिसवाले भी हैरान हैं, कि आखिर वह क्या करें।

मामला पटना के बोरिंग रोड इलाके से जुड़ा है। जहां दोनों युवक-युवती का घर अगल-बगल में स्थित था। लड़का लड़की को खूब पसंद करता था लड़की जहां जहां जाती थी वह उसका पीछा करता था। एक दिन लड़का लड़की के छत पर पहुंच गया और लड़की के सामने अपने प्यार का इजहार करते हुए उसे शादी के लिए प्रपोज किया। युवक ने कहा कि अगर तुमने शादी से इनकार किया तो छत से कूदकर जान दे दूंगा। युवक के इस पागलपन को प्यार मानकर फिदा हो गई और शादी के लिए हां कर दी। फिर क्या था। लड़की के पागल अनपढ़ लड़की फिदा हो गई।

धूमधाम से हुई शादी

युवक का परिवार बड़े बिजनेस से जुड़ा है। उन्होंने भी बेटे की पसंद पर अपनी रजामंदी दे दी और धूमधाम से दोनों की शादी रचाई गई। लेकिन, शादी के तीन दिन बाद युवती के सामने एक दूसरी सच्चाई सामने आ गई। जिस प्यार को वह युवक का पागलपन समझ रही थी। असल में वह सच था। युवक सही में पागल था और दौरे पड़ने के बाद उसे रांची के कांके पागलखाना में भर्ती कराया गया है। वहीं खुद के साथ हुए धोखे के बाद अब युवती महिला थाने पहुंच गई और तलाक दिलाने की गुहार लगाई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026