Categories: पटना

बिहार में कोरोना की जबरदस्त लहर, पटना में 1015 नए मामले..प्रदेश में 1659 संक्रमित मिले…

पटना: बिहार में कोरोना की तीसरी लहर बेकाबू होती जा रही है। बिहार में संक्रमण का बड़ा विस्फोट हुआ है। राज्य के अंदर आज कुल 1659 नए मरीज मिले हैं जबकि राजधानी पटना में 1015 मरीजों की पहचान हुई है जो अब तक का सबसे बड़ा कोरोना ब्लास्ट है। एक दिन में लगभग दो गुणा मरीज बढ़े हैं जो चिंता का कारण है।

बता दें कि बिहार में 24 घंटे में कोरोना के 1659 नये केस मिले हैं। सबसे ज्यादा केस पटना में 1015 मिले हैं। एक दिन में लगभग दोगुने मरीज बढ़े है। जबकि कल मंगलवार को पटना में 565 मामले सामने आए थे वही बिहार में संक्रमित मरीजों की संख्या 893 थी।

कोरोना का संक्रमण यदि इसी रफ्तार से बढ़ती रही तो स्थितियां और भयावह हो सकती है। इसके लिए कोविड गाइडलाइन का पालन करना बेहद जरूरी है।

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से कोविड-19 मरीजों को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है. इस गाइड लाइन में कई बदलाव किए गए है. केंद्रीय सरकार ने नई गाइडलाइन कर कहा कि कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव आने के 7 दिन बाद और लगातार 3 दिन तक बुखार नहीं आने के बाद होम आइसोलेशन खत्म हो जाएगा और मरीज को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा. होम आइसोलेशन पीरियड खत्म होने के बाद मरीज को दोबारा टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026