पटना : 19 मई को सुबह करीब 5:45 बजे के आसपास नेपाल में भूकंप आया था। इसकी तीव्रता 5.3 दर्ज की गई थी। इसका केंद्र लामजुंग जिले के पोखरा के पास था। भूतल से लगभग 10 किलोमीटर नीचे केंद्र था। नेपाल का यह क्षेत्र चीन की सीमा पर लगता है।
भारत-नेपाल सीमा पर बिहार के कई जिलो में आज सुबह भूकंप महसूस किया गया। पूर्णिया, अररिया, किशनगंज में भूकंप के झटके महसूस किया गया है। इन इलाके के लोग भूकंप का झटका महसूस होने के साथ ही घर से बाहर निकल गए हैं। तीव्रता ज्यादा थी। बिहार के इन जिलों दो से तीन सेकेंड तक भूकंप के झटके आए। किसी नुकसान की जानकारी अब तक नहीं मिली है।
सीमावर्ती इलाके में सहमे लोग
भूकंप की वजह से बिहार के कई इलाकों में लोग सहमे नजर आए। नेपाल में जहां भूकंप का केंद्र बताया है, वह क्षेत्र बिहार के कई जिलों के करीब है। भूकंप की वजह से कोई नुकसान होने की सूचना नहीं है।
नेपाल में आए भूकंप के बारे में बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि भूकंप का असर यहां कहीं भी नहीं देखा गया। ना ही यंत्र के पैमाने पर भूकंपीय तरंगे दिखी। भूकंप के झटके का यहां कोई असर नहीं है। हालांकि नेपाल से सटे जिलों के बारे में क्या असर हुआ इसकी जानकारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…