परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड में व्यापार मंडल चुनाव में नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है. अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी समेत अन्य पदों पर भी प्रत्याशी आमने-सामने हैं. आगामी तीन सितंबर को होने वाले चुनाव को लेकर रविवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आशुतोष श्रीवास्तव ऊर्फ अनूप श्रीवास्तव ने प्रखंड क्षेत्र के सिसवन, घुररघाट, सिमसिमिया, ग्यासपुर, चैनपुर मुबारकपुर सहित अलग अलग गांवों का भ्रमण कर वोटरो से संपर्क कर अपने लिये वोट मांगा.
उन्होंने समस्त वोटरों से सहयोग करने की अपील की तथा व्यापारी व किसान हितों के लिए सदा आगे बढ़कर कार्य करने का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि व्यापारियों व किसानों के उत्पीड़न करने वालो के खिलाफ वह सदा आगे रहकर विरोध करेंगे और प्रखंड का व्यापार बढ़ाने के लिये भी गंभीरता से कार्य करेंगे. इस दौरान लोहा सिंह, प्रेम नाथ दुबे, दीपक तिवारी, बुलेट सिंह, अवधकिशोर दुबे, बांटी सिंह, सोनू गिरी आदी मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…