Categories: पटना

ट्रिपल मर्डर: संपत्ति विवाद में गला दबाकर मां, बेटा व बेटी की हत्या

मोतिहारी: पूर्वी चम्पारण के मधुबन थाना के बहुआरा भान गांव में जमीन के हिस्से के विवाद में श्निवार की सुबह एक महिला व उसके दो मासूम बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। तीनों के शवों को बोरे में रखकर गायब करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी बीच मृतका के भाई के पहुंच जाने से मामले का खुलासा हो गया। तीनों के गले पर किसी चीज से जकड़े जाने का काला निशान पाया गया है। मृतकों की पहचान बहुआरा भान गांव के धर्मेन्द्र भगत की पत्नी धर्मशीला देवी (28), पुत्री काजल कुमारी (7) व पुत्र हिमांशु कुमार(4) के रूप में की गई है। सूचना पर एसपी नवीन चंद्र झा, डीएसपी सुनील कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक मुकेश चंद्र कुंअर सहित मधुबन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और लोगों से पूछताछ की।

मृतका के भाई भगवानपुर ग्राम निवासी नागेन्द्र प्रसाद ने पुलिस को बताया है कि वे सुबह में करीब 8.30 बजे अपनी बहन की ससुराल बहुआरा भान गांव पहुंचे। उनकी बहन धर्मशीला देवी ने शुक्रवार की शाम मोबाइल पर बात कर भांजे की चांदी के हनुमानी में धागा लगवाने के लिए बुलाया था। जिस समय वे उसके घर पहुंचे, उस समय उनकी बहन के ससुर सुरेन्द्र भगत व भैंसुर जितेन्द्र प्रसाद अलग-अलग दो बोरे को कांधे पर रखकर घर से बाहर निकल रहे थे। जितेन्द्र प्रसाद की पत्नी कंचन देवी व दो अन्य व्यक्ति भी साथ थे। इन्हें देखते ही तीनों बोरे को छोड़कर भाग निकले।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026