परवेज़ अख्तर/सीवान : जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के दर्जनों चौकीदारों का मानदेय 6 माह से लंबित है। इसके चलते उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। चौकीदारों का कहना है कि अंचल कार्यालय को मानदेय का आवंटन जिला से कर दिया गया है बावजूद अंचलाधिकारी द्वारा अभी तक मानदेय भुगतान नहीं किया जा रहा है। चौकीदारों में मैनेजर यादव, ओसिहर यादव, सुरेंद्र यादव, अमरजीत मांझी, सुदर्शन मांझी, चंदेव साह, शिवदयाल मांझी आदि ने शीघ्र मानदेय भुगतान की मांग की है। इस संदर्भ में अंचलाधिकारी चंद्रमा राम ने बताया कि नए सिस्टम से अब वेतन भुगतान करने का प्रावधान है। शीघ्र ही उनके मानदेय का भुगतान कर लिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…