छपरा: जिले के मशरख थाना क्षेत्र के घोघिया गांव में एक पिता द्वारा अपने ही शराबी पुत्र के हड़कतो से परेशान होकर थाना पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई मौके पर थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने शराबी पुत्र को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया। शराबी पुत्र घोघिया गांव निवासी विरेन्द्र नट का 30 वर्षीय पुत्र राजू नट हैं।मामले में परिजनों ने बताया कि शराब पीकर हंगामा करने से सभी घर वाले परेशान रहते हैं वही शराब के नशें में मारपीट करने की आदतें आम हो गई थी शुक्रवार को छठ पूजा के घाट जाने के दौरान मां मुस्कान देवी और परिजनों से मारपीट करते रोका।
जिससे परेशान होकर थाना पुलिस से शिकायत की गई। मामले में थाना पुलिस ने कांड संख्या 620/20 प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेज दिया वही शराब के मामले में बंगरा गांव से भगवान महतो के पुत्र मिंटू कुमार ने अपने भाई पिंटू कुमार महतो द्वारा शराब के नशें में घर में मारपीट करने की शिकायत पर और तख्त टोला गांव निवासी रहमत अली के पुत्र फजले रहमान को थाना पुलिस गश्ती दल ने शराब के नशे में झूमते हालत में गिरफ्तार कर थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा के निर्देश में मंडल कारा छपरा भेज दिया।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…