Categories: पटना

मनचलों से परेशान छात्राओं ने छोड़ा स्कूल जाना, अब महिला शिक्षकों हो रहीं परेशान

पटना: छेड़खानी से जुड़ा मामला पटना के मनेर का है। जहां, कुछ मनचले लगातार छात्राओं को परेशान करते हैं।इस वजह से छात्राओं ने स्कूल जाना ही बंद कर दिया है। वहीं, अब मनचले महिला शिक्षकों को अपने निशाने पर ले रहे हैं और उनको तंग कर रहे हैं. इस मामले में बताया जा रहा है कि, मनेर के ब्यापुर राजकीय मध्य विद्यालय में पढ़ रही छात्राओं में मनचलों का खौफ बैठ गया है और वे सभी छात्राओं ने इस वजह से स्कूल जनन छोड़ दिया. वहीं, जब छात्राओं ने स्कूल जाना बंद किया तो अब मनचले महिला शिक्षकों को परेशान कर रहे हैं।

इस मामले को लेकर स्कूल की प्रधानाचार्य ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. उनका कहना है कि, शिक्षिकाओं की संख्या 9 है वहीं स्कूल में छात्रों की संख्या 700 के आसपास है. स्कूल आने वाली छात्राओं को स्कूल के आसपास लफंगे गंदी-गंदी फब्तियां कसते हैं. साथ ही शिक्षिकाओं को देखकर भी अश्लील गाने गाते हैं, जिनसे छात्राए एवं शिक्षिका दोनों ही परेशान रहती हैं.

वहीं, उस इलाके में लफंगों का स्थानीय लोगों को भी इतना डर है कि वे भी इस मामले में कुछ नहीं बोलते हैं. फिलहाल, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है. उन सभी लफंगों की खोजबीन की जा रही है ताकि उनकी गिरफ्तारी हो सके।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026