पचरुखी प्रखंड

ट्रक व बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

मृतक की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा गांव निवासी के रूप में की गई है

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के पचरुखी थाने के गम्हरिया गांव के समीप बाइक व ट्रक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई।जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल है। जिसका इलाज सिवान सदर अस्पताल में जारी है। मृतक की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा गांव निवासी आंनद कुमार उर्फ बिट्टू ( 22 वर्ष ) व घायल गोलू कुमार राय उर्फ धोनी ( 24 वर्ष ) के रूप में की गई है।दोनों बगौरा से सीवान की तरफ एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे।की तभी गम्हरिया गांव के समीप उनकी बाइक की टक्कर एक अनियंत्रित ट्रक से हो गई।

सूचना पाकर पहुंची पचरुखी थाने की पुलिस ने दोनों घायलों को पीएचसी पचरुखी पहुँचाया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल के लिए रेफर किया गया। सीवान ले जाने के क्रम में आनन्द कुमार उर्फ बिट्टू की मौत रास्ते में ही हो गई।जबकि दूसरा गोलू कुमार राय का इलाज सीवान में ही चल रहा है।उधर घटना की सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस सदर अस्पताल में कैंप की हुई है।पुलिस परिजनों का बयान लेने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करेगी। उधर लावारिस शव मुक्ति समिति के सदस्यों द्वारा जिला पदाधिकारी से यह मांग किया है कि मृतक के परिजनों तथा घायल युवक के परिजनों को 4- 4 लाख रुपया मुआवजा दिया जाए।लावारिस शव मुक्ति समिति के सदस्यों की पहल पर जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में मुआवजा की राशि परिजनों को प्रदान की जाएगी।खबर लिखे जाने तक मृतक का शव सिवान सदर अस्पताल में पड़ा हुआ था। पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कर रही थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026