पटना: भागलपुर में विक्रमशीला सेतु पर खंभा नंबर 125 के पास एक ट्रक और कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें कार में बैठे लोग बाल बाल बचे। लेकिन उन लोगों ने ट्रक के उपचालक को पकड़ने के लिए दौड़ाया। जिसके कारण उसने पुल से छलांग लगा दी और उसकी मौत हो गई।
वहीं घटना की सूचना पर पहुंची बरारी थाना पुलिस ने पाया नम्बर 4 -5 के बीच से शव बरामद किया है। उसके पास से हजारों रुपये, मोबाइल ,आधार कार्ड और ट्रक का लाइसेंस बरामद हुआ है। लाइसेंस से प्रतीत हो रहा कि वो ट्रक का चालक है। आधार कार्ड के मुताबिक उसकी पहचान बाँका जिले के शंभुगंज निवासी वारसाबाद निवासी सजीवन यादव के बेटे अमित के रूप में हुई है।
ट्रक और कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। कार सवार की मानें तो ट्रक ने पीछे से उसको ओवरटेक करके टक्कर मारी। कार पर चार लोग सवार थे सभी सुरक्षित हैं। वहीं पूल के नीचे खेत में काम कर रहे मजदूर ने बताया कि वो पूल पर से कूदा लेकिन कुछ देर रेलिंग पर लटका रहा उसके बाद नीचे गिरा थोड़े देर तड़पा फिर उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…