बड़ी खबर

धनतेरस का बाजार करने जा रहे मासूम को ट्रक ने रौंदा, मौत

परिजनों व ग्रामीणों ने मृतक का शव रख दरौली-रघुनाथपुर मुख्य मार्ग किया जाम

आक्रोशितों ने चालक को पकड़ा, धुनाई करने के बाद आक्रोशितों ने चालक को किया बंद

परवेज़ अख्तर/सीवान:- दरौली-रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर बल्हू पोखरा बाजार के समीप एक तेज रफ्तार के ट्रक ने मासूम को रौंद दिया. जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गयी. इस घटना के बाद मृतक की मां बेसुध हो गयी. उसकी स्थिति पागलों जैसी हो गयी थी. मृतक थाना क्षेत्र के बल्हू गांव का निवासी अशोक साह का 9 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार बताया जा रहा है. आनंद कुमार अपनी मां रीना देवी के साथ धनतेरस की खरीदारी करने दरौली बाजार जा रहा था. इसी दरम्यान बल्हू पोखरा के पास ट्रक ने कुचल दिया. जिसमें घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. इधर आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों द्वारा मुख्य मार्ग पर शव रखकर जाम कर दिया गया. आक्रोशित मुआवजे की मांग करने लगे. जाम से दरौली-रधुनाथपुर मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया. जाम की सूचना पर थाना प्रभारी संजीव कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों को समझा-बुझाने का प्रयास किया परंतु वे नहीं माने. इसी बीच बीडीओ लालबाबू पासवान भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने मृत मासूम के परिजनों को चार लाख चेक प्रदान किया. करीब ढ़ाई घंटे बाद आक्रोशितों ने मुख्य पथ से जाम हटवाया. इससे पहले पुलिस ने रुम में बंद घायल चालक को अपने कब्जे में लेते हुये इलाज के लिए पीएचसी में भेजवाया. आक्रोशित चालक को छोड़ने का नाम नहीं ले रहे थे. थानाध्यक्ष को इसके लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026