मैरवा में पांच घरों से आभूषण समेत पच्चीस लाख की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के उड़ियानपुर गांव में रविवार की रात चोरों ने पांच घरों से आभूषण समेत करीब 25 हजार लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। इस घटना के बाद गांव में स्वजन व ग्रामीणों में भय का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली। बाद में पीड़ितों ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ितों में अच्छे लाल कुशवाहा, रुना देवी, शीला देवी, सुनीता देवी, रजनीश कुमार सिंह शामिल हैं। बताया जाता है कि अच्छे लाल कुशवाहा, रुना देवी, शीला देवी, सुनीता देवी, रजनीश कुमार सिंह के स्वजन रविवार की रात भोजन करने के बाद सो गए थे। तभी चोरों ने बारी-बारी से सभी घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। स्वजन व ग्रामीणों को घटना की जानकारी सोमवार की सुबह हुई। घर की महिलाएं घर में बिखरा हुआ सामान तथा कमरे का ताला टूटा देख शोर मचाई तो आसपास के काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।

बताते हैं कि गांव के अच्छे लाल कुशवाहा के घर की बाहर की खिड़की का ग्रिल तोड़ा गया था। चोर इस रास्ते से घर में प्रवेश कर घर में रखे अलमीरा व बक्से का ताला तोड़कर करीब पांच लाख के आभूषण तथा अन्य सामान चोरी कर लिए थे। इसी तरह गांव के रजनीश कुमार सिंह के घर से 20 हजार रुपए समेत करीब चार लाख रुपये का आभूषण, रुना देवी के घर से करीब तीन लाख का आभूषण, शीला देवी के घर से करीब पांच लाख का आभूषण और सुनीता देवी के घर से भी पांच लाख का आभूषण चोरी होने की बात सामने आ रही है। इस तरह एक ही रात में उड़ियानपुर गांव में पांच घरों से करीब 25 लाख की संपत्ति चोरी के बाद गांव में भय व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की चोरी उड़ियानपुर में पहले कभी नहीं हुई थी।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा कार्रवाई में जुट गई। वहीं इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि चोरी की घटना बढ़ रही है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से चोरी की घटना का शीघ्र उद्भेदन करने की मांग की है। वहीं पूर्व मुखिया हरेंद्र पटेल ने थानाध्यक्ष से मिलकर स्वान दस्ता बुलाने की मांग की है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस इस घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। शीघ्र ही चोर पुलिस की गिरफ्त में आ जाएंगे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024