परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र में दो केंद्रों में चल रहे चहक प्रशिक्षण के चौथे दिन शुक्रवार को नामित प्रतिभागी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण पांच दिवसीय गैर आवासीय है। यह दोनों केंद्रों के प्रशिक्षण बीईओ डॉ राजकुमारी के नेतृत्व में चल रहा है। जहां तीसरे दिन के शुरुआत में अभियान गीत के साथ कार्यशाला का कार्य शुरू हुआ। यह वर्ग एक के छात्र छात्राओं को पठन पाठन के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें वर्ग एक के नामित शिक्षक को प्रशिक्षण देकर उन्हें दक्ष किया जाएगा।
जहां क्षेत्र से आधा संकुलों के प्राथमिक, मध्य विद्यालयों से नामित शिक्षक के अलावा सभी एचएम शामिल होकर प्रशिक्षण ले रहे हैं। जो कि पहले बैच का प्रशिक्षण आज तक चलेगा। एक केंद्र उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय हसनपुरा तथा दूसरा केंद्र उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रजनपुरा में चल रहा है। इस अवसर पर सभी प्रतिभागी शिक्षक, एचएम तथा प्रशिक्षक उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…