परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर स्थित टावर के समीप से पुलिस ने शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में नगर इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि युवक शराब लेकर आ रहे हैं. तभी छापेमारी के दौरान 90 बोतल शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं शराब तस्करी में शामिल एक बाइक भी जब्त की गई है. गिरफ्तार तस्करों की पहचान लक्ष्मीपुर पानी टंकी निवासी राहुल कुमार व राजकुमार के रूप में की गई है. वहीं दूसरे मामले में शराब के पूर्व मामले में फरार नवलपुर निवासी कन्हैया शाह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…