परवेज अख्तर, सिवान : नगर थाना ने गुरुवार को दो जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 3900 रुपये, दो मोबाइल , एक एटीएम कार्ड और एक पासबुक बरामद किया गया है। गिरफ्तार जालसाज में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के उखई अनीश कुमार और दूसरा डेरा राय के बंगरा गांव निवासी शैलेश राम है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले में नगर थाना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि हुसैनगंज के पकवलिया गांव निवासी मंजित कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर झांसा देकर पासबुक और एटीएम लेने के आरोप में इन दोनों पर जालसाजी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद गुरुवार को मंजित ने इन दोनों को बहला फुसला कर नगर थाना लाया जहां इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि ये लोगों को झांसा देकर उनका खाता खोलने का काम करते थे और उनके एटीएम से रुपयों की निकासी कर लिया करते थे। दोनों से पूछताछ चल रही है कि इनलोगों ने कितनों को चूना लगाया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…