छपरा: जिले के मशरख थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में बहन की शादी का दिन तय करने के कार्यक्रम में आएं युवकों की अपाची मोटरसाइकिल चोरी कर रहें दो युवकों को गांव वालों ने पकड़ धुनाई कर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में गिरफ्तार मोटरसाइकिल चोरों की पहचान सिवान जिले के भगवानपुर थाना गोपालपुर गांव निवासी धुपेन्दर तिवारी के 24 वर्षीय पुत्र प्रकाश तिवारी उर्फ टिकुलीहार और स्व नागेन्द्र राम के 22 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र राम के रूप में हुई।
मामला है कि सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में मधेश्वर महतो के यहां अपनी बहन की शादी का दिन निश्चित करने पहुंचे दाउदपुर थाना क्षेत्र के नसीरा गांव निवासी जवाहीर महतो के पुत्र दीपक महतो अपने मित्र तकीना गांव निवासी सागर राय के पुत्र प्रह्लाद राय के साथ अपाची मोटरसाइकिल बी आर-04 एसी 1772 से आया था,उसी में लगी अपाची मोटरसाइकिल बीआर 04टी 8766 पर आकर भीड़ में खड़ी अपाची का ऑक मास्टर चाभी से तोड़ दिए और मोटरसाइकिल ले जाने लगें तब तक गांव वालों ने मोटरसाइकिल चोरों को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की जाने लगी।
मौके थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा को घटना की सूचना दी मौके पर दारोगा अरविंद कुमार शर्मा ने दल बल के साथ जाकर दोनों को मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर थाना परिसर लाया। मामले में जांच पड़ताल की गई और प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…