Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

60 कार्टून शराब के साथ दो गिरफ्तार, वाहन जब्त

परवेज़ अख्तर/सीवान:- दीपावली में लोग अपने अपने घरों में पूजा के लिए समान एकत्रित करते है लेकिन शराब कारोबारी दीपावली के लिए शराब एकत्रित करने में लगे है, लेकिन पुलिस भी कारोबारियों से कम नही है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कलिंजरा मंदिर के समीप से वाहन जांच के दौरान पुलिस ने शराब लदे एक बोलेरो के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की माने तो गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी से शराब से भरी एक बोलेरो आ रही है. जिसके बाद उक्त स्थान पर वाहन जांच शुरू कर दिया गया. वाहन जांच के दौरान सभी वाहनों को बरी बारी से जांच की जा रही थी.ताभि एक बोलेरो को जवानों ने रोकना चाहा लेकिन चालक ने वाहन को घुमाकर भागने की कोशिश किया. इसके बाद जवानों ने उसे पकड़ लिया. जांच के दौरान वाहन के सीट के नीचे और डिक्की से 60 कार्टून देशी शराब बरामद की गई. जिसके बाद शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर वाहन को जप्त करते हुए थाना लाया गया. शराब कारोबारियों की पहचान महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के चकिया निवासी शम्भू प्रसाद के पुत्र नीरज कुमार व महादेवा निवासी प्रेम ठाकुर के पुत्र दिनेश ठाकुर के रूप में की गयी. जिसके बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर शराब कारोबारीयों को जेल भेज दिया गया दिया गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026