Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान के श्रीनगर में कट्टा और छह जिंदा गोली के साथ दो गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान :- मुफस्सिल थाना की गश्त दल ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को थाना क्षेत्र के श्रीनगर स्थित सुर्दशन चौक पर वाहन चेकिग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को एक देसी पिस्टल व छह जिदा गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों युवकों को गुरुवार को जेल भेज दिया गया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष ददन सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि सिवान- मैरवा मुख्य मार्ग पर एक उजले रंग की बाइक पर दो लोग हथियार व जिदा कारतूस के साथ किसी अपराध के लिए निकले हैं।

इसके बाद अविलंब श्रीनगर स्थित सुर्दशन चौक के पास वाहन चेकिग अभियान चलाया गया। इसी बीच अपाची बाइक पर सवार दो युवक गुजर रहे थे, जिन्हें रुकने का इशारा किया गया, लेकिन बाइक चालक गाड़ी मोड़कर भागने की फिराक में लग गया। इसी बीच सिपाहियों ने दौड़कर बाइक चालक को पकड़ लिया। दोनों युवकों की तलाशी ली गई तो उनके पास से हथियार व जिदा कारतूस बरामद हुए।

गिरफ्तारी में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बघड़ा टोला लक्ष्मीपुर निवासी मो. सद्दीम उर्फ शिबू व खालीसपुर निवासी नौशाद आलम उर्फ गुड्डू शामिल है। शिबू के कमर से लोहे व फाइबर का बना देसी पिस्टल व मैगजीन में चार जिदा गोली मिली, वहीं नौशाद आलम के पास दो जिदा गोली बरामद की गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026