परवेज अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मुंदीपुर गांव में बुधवार की शाम को नहर के बिना रेलिंग के पुल से नीचे गिरने के कारण दो बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने किसी निजी क्लीनिक में इलाज़ के लिए भर्ती कराया। घायलों में मुंदीपुर गांव के ही राधा राय के पुत्र भाकला राय एवं रामकिशुन राय के पुत्र शैलेश राय बताया जा रहा है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बाइक सवार युवक विमलमोड़ से मुंदीपुर जा रहे थे। टूटे रेलिंग पुल से पहले तीखा मोड़ होने के कारण बाइक चालक से बाइक अनियंत्रित खो पुल के नीचे गिर पड़ा। बाइक के साथ ही दोनों सवार 20 फीट नीचे खाई में जा गिरे जिससे बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि पुल पर रेलिंग नहीं होने से आए दिन छोटी-बड़ी घटनाएं होती रहती है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…