परवेज अख्तर/सिवान : विभिन्न जगहों से शादी समारोह से दो बाइक चोरी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। इस मामले में दोनोंबाइक मालिकों ने थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।ज्ञात हो कि मैरवा रेलवे प्लेटफॉर्म से उत्तर स्थित चंदनिया डीह दुर्गा मंदिर में शादी समारोह के दौरान मंदिर परिसर में खड़ी एक बाइक चोरी कर ली गई। बाइक का मालिक नौतन क्षेत्र से इस शादी समारोह में शामिल होने आए थे। बाइक चोरी के संबंध में मैरवा थाना में सूचना देते हुए नौतन थाना क्षेत्र के रहीमपुर निवासी केवल मांझी ने कहा है कि बहू की बहन की शादी चंदनियाडीह मंदिर में हो रही थी। वे इस शादी में शामिल होने के लिए अपनी बाइक से आए थे। मंदिर परिसर में बाइक लगाकर मंदिर के अंदर चले गए। जब बाहर आए तो उनकी बाइक नहीं थी। वहीं दूसरी ओर दरौली थाना क्षेत्र के दोन बुजुर्ग गांव में शादी समारोह में शामिल होने आए एक युवक की बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा ली। इस मामले में कुम्हटी निवासी छोटेलाल यादव ने गुरुवार को स्थानीय थाने में अज्ञात के वरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…