बड़ी खबर

पपौर मठियाँ गांव में बाइक सवार अपराधियों ने दो को मारी गोली एक कि मौत, दूसरा घायल

परवेज़ अख्तर/सिवान :- इस दिनों सिवान में हत्या जैसी अपराधिक घटनाओं में दिन पे दिन इजाफा होते जा रहा है। आय दिन कहीं न कहीं गोली मार अपराधी हत्या कर दे रहे है।सुशासन बाबू की सरकार में पुलिस काफी चुस्त दिख रही है।तो दूसरी तरफ सरकार और उसके पुलिस प्रशासन अपराध मुक्त बिहार बनाने का दावा कर रहे है।लेकिन उनका ये दावा सिवान में खोखला साबित हो रहा है।सिवानवासी फिर से एक बार ख़ौफ़ज़दा की जिंदगी जीने को मजबूर है।लगातार हो रही घटना अपने-आप मे एक सवाल को जन्म दे रही है१कि सुशासन बाबू की सरकार में पुलिस सुस्त और अपराधी मस्त हो चुके है।इसी कड़ी में शनिवार की रात्रि सिवान जिले के सराय ओपी थाने के पपौर मठिया गांव में बाइक सवार अपराधियों ने दो लोगों को घर से बुलाकर अचानक गोली मार दी।जिससे एक ब्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है।जबकि दूसरा ब्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया है।मृतक की पहचान श्याम गिरी के रूप में की गई है।जबकि घायल राजन गिरी है।जिसकी हालत गम्भीर बताई जा रही है।राजन गिरी भी जीवन व मौत से जूझ रहा है।उधर सूचना के लगभग एक घण्टा बाद सराय ओपी की थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुँच छानबीन में जुट गई है।पुलिस की देरी से पहुँचने पर लोगों में आक्रोश भी देखा गया।वहीं बाद में भारी मात्रा में पुलिस पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुँच घटना की तहकीकात में जुटे हुए है।इस संदर्भ में पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।खबर लिखे जाने तक घटना के कारणों का पता नही चल सका था।पुलिस डीएम के आदेश पर रात्रि में ही शव का पोस्मार्टम कराने में जुटी हुई थी।लेकिन खबर लिखे जाने तक शव का पोस्मार्टम नही हो सका था।उधर घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल कायम है।गांव में पुलिस कैम्प की हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026