परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के विलासपुर में गुरुवार की देर शाम दो बाइक की सीधी टक्कर होने से एक चिकित्सक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक समेत दो घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संदर्भ में बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के मखदुम सराय के नाजिर मियां के पुत्र अफताब अपनी अपाची बाइक से मैरवा से सिवान जा रहे थे इसी दौरान जीरादेई थाना क्षेत्र के करहनी निवासी डॉ. लाल चंद कुशवाहा अपनी भाभी नीलम देवी और भतीजा आयुष कुमार को लेकर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मैरवा की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान विलासपुर में दोनों की बाइक में सीधी टक्कर हो गई। डॉक्टर लाल चंद कुशवाहा और आफताब गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का पैर फ्रैक्चर हो गया। वहीं बाइक सवार नीलम देवी और आयुष कुमार भी घायल हो गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…