परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बालापुर एवं सदरपुर में बुधवार की रात चोरों ने दो बाइक की चोरी कर ली। इस संबंध में बाइक मालिक ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं थाना क्षेत्र में दो सप्ताह में करीब आधा दर्जन बाइक की चोरी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार सदरपुर निवासी धनु साह बुधवार की रात अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक तथा बालापुर निवासी जाेगी मुसहर अपनी बाइक दरवाजे पर खड़ी कर सो गए थे, तभी चोरों ने उन दोनों की बाइक की चोरी कर ली।
जब गुरुवार की सुबह नींद खुली तो दरवाजे पर बाइक नहीं देख खोजबीन करने लगे। इसके बाद थाने को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की शिथिलता के कारण शरारती तत्वों में पुलिस के प्रति भय समाप्त हो गया है। इस कारण आए दिन वे चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दो सप्ताह में आधा दर्जन से अधिक लोगों की बाइक चोरी कर ली गई है। थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…