परवेज अख्तर/सिवान: महादेवा ओपी और जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से चोरों ने दो बाइक की चोरी कर ली। मामले में दोनों पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर बाइक बरामदगी की गुहार लगाई है। पहला मामला महादेवा ओपी क्षेत्र के महादेवा रोड से चोरों ने एक बाइक की चोरी कर ली। बाइक मालिक बड़हरिया थाना क्षेत्र के सुवालिया गांव निवासी रामाशंकर सिंह ने अपने आवेदन में कहा है कि महादेवा रोड में अपनी बाइक लगाकर कुछ काम कर रहा था।
तभी चोरों ने मेरी बाइक चोरी कर ली। दूसरा मामला जीबी नगर थाना क्षेत्र के सुरवाला गांव की है जहां चोरों ने दरवाजे के सामने खड़ी एक बाइक की चोरी कर ली। इस संबंध में पीड़ित बाबूलाल तिवारी ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी कराई है।उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि मैं अपने दरवाजे पर बाइक लगाकर अंदर गया और वापस लौटा तो मेरी बाइक नहीं थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चल सका।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…